
एमपी में प्रशासनिक सर्जरी, 12 आईएएस के तबादले, रस्तोगी बने पीएस वित्त
Pointers by Seema Verma 22-Aug-2024
- मध्य प्रदेश में बुधवार रात को एक दर्जन आईएएस अफसरो के तबादले किए गए हैं। कई आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई। कुछ के विभाग बदले गए हैं ।
- आईएएस मनीष सिंह फिर मुख्य विभाग में आ गए हैं। उन्हें रजिस्टार उपभोक्ता आयोग से कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को जीएडी के प्रमुख सचिव और सीएस ऑफिस समन्वय बनाया गया है। मनीष रस्तोगी को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। टी इलैया राजा को मुख्यमंत्री का अवर सचिव और पर्यटन निगम के एम डी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- इसी तरह मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग में भी अफसरों को विभाग के वटवारे किए गए है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
- मध्य प्रदेश में हाई लेवल पर अफसर के तबादले किए जा रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में रोजाना ही किसी न किसी विभाग में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

होली कार्यक्रम विवाद: इंदौर कॉलेज ने 4 छात्रों को निष्कासित किया
Pointers by Khushbu Bareth 28-Feb-2025
- इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में होली कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर विवाद हुआ।
- छात्रों ने प्राचार्य और 150 शिक्षकों को हॉल में बंद कर बिजली काट दी।
- घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच कर 4 छात्रों को निष्कासित किया।
- निष्कासित छात्र एबीवीपी से जुड़े बताए गए, लेकिन संगठन ने खुद को अलग बताया।
- जिला प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: पड़ोसी द्वारा नाबालिग से बलात्कार, गंभीर चोटें
Pointers by Khushbu Bareth 27-Feb-2025
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में 13 वर्षीय लड़की से पड़ोसी ने बलात्कार किया।
- पीड़िता को गंभीर चोटें आईं, निजी अंगों पर 28 टांके लगाए गए।
- आरोपी ने लड़की को खेत में ले जाकर जघन्य अपराध किया।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
- पीड़िता का इलाज जारी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: पीएम मोदी ने निवेश के लिए एमपी को बताया सही समय
Pointers by Khushbu Bareth 24-Feb-2025
- पीएम मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।
- 60+ देशों और 300+ उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा की।
- पीएम ने एमपी को कुशल कार्यबल और उभरते उद्योगों के साथ निवेश के लिए उपयुक्त बताया।
- अदानी समूह ने ₹1.1 लाख करोड़ और अन्य कंपनियों ने बड़ी निवेश योजनाओं की घोषणा की।
- टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, फार्मा, और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया गया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की उड़ान में टूटी सीट मिलने पर DGCA ने मांगा जवाब
Pointers by Khushbu Bareth 22-Feb-2025
- शिवराज सिंह चौहान को भोपाल-दिल्ली उड़ान में टूटी सीट मिली।
- मंत्री ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की सेवा की आलोचना की।
- DGCA ने एयर इंडिया से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा।
- नागरिक उड्डयन मंत्री ने मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- एयर इंडिया ने माफी मांगी और जांच का आश्वासन दिया।

इंदौर- अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ये क्या कह दिया ।
Pointers by Nimesh 29-Aug-2024
- फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आन्दोलन में होते है दुष्कर्म वाले बयान पर कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा का बयान।
- एयरपोर्ट पर कंगना रनौत पर थप्पड़ जड़ने वाली महिला को सज्जन सिंह वर्मा ने दिया धन्यवाद।
- मुंबई लौट जाए राजनीति उनके लिए ठीक नहीं है मुंबई लौट जाने पर इन्हें धन्यवाद दूंगा।
- ऐसी महिलाओं के लिए राजनीति ठीक नहीं है भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोई और मुंह पर थप्पड़ ना जड़े।
- सज्जन वर्मा के बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है और कहा सज्जन वर्मा ने महिला का अपमान किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए ।