
कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा, श्री कृष्ण गमनपथ का होगा विकसित, पथ पर सभी मंदिरो होगा सौन्दर्यकरण
Pointers by Anil Sharma 26-Aug-2024
- सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोक आस्था के केंद्र ‘प्रभु श्रीकृष्ण’ से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को ‘श्रीकृष्ण गमन-पथ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन लाल यादव के साथ मिलकर श्रीकृष्ण गमन पथ को लेकर जन्मअष्टमी पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गमन पथ में आने वाले सभी मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- भगवान श्रीकृष्ण के पावन चरण जहां-जहां पड़े, उन सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण का लीलामयी जीवन ‘श्रीकृष्ण-गमन पथ’ के माध्यम से हमारे प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। श्रीकृष्ण ने मथुरा से भरतपुर, सवाई माधोपुर और कोटा के रास्ते उज्जैन तक आध्यात्मिक यात्रा की थी।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अनुसार, दोनों सरकारें श्रीकृष्ण गमन पथ को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगी। ताकि, दोनों राज्यों के नागरिक इस आध्यात्मिक अनुभव का आनंद ले सकें।
- ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक स्थलों को ‘श्रीकृष्ण गमन-पथ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों जैसे भरतपुर में बांके बिहारी मंदिर, दौसा में श्री गिरिराज धरण मंदिर, कोटा में श्री मथुराधीश मंदिर, झालरापाटन में श्री द्वारकाधीश मंदिर और अन्य तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां विकास कार्य किए जाएंगे और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

राजस्थान: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तोहफा, रोडवेज बसों में दो दिन रहेगी निशुल्क यात्रा
Pointers by Anil Sharma 07-Aug-2025
- रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया।
- रक्षाबंधन पर दो दिन महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया।
- यह फ्री सेवा राज्य की सीमा में राजस्थान रोडवेज की बसों में सुविधा मिलेगी।
- रोडवेज बसों में 9 और 10 अगस्त को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- 'रक्षाबंधन केवल एक पर्व ही नहीं -बल्कि हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है।

जयपुर में RAS अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी आरएएसी के जवान ने थाने में किया थाने में जाकर सरेंडर
Pointers by Anil Sharma 05-Aug-2025
- जयपुर में आरएएस अधिकारी गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है।
- RAS अधिकारी शंकरलाल श्रम विभाग जयपुर में पोस्टेड थे।
- हत्या करने के बाद आरोपी अजय ने फुलेरा थाने में जाकर आत्म सर्मपण कर दिया। आरोपी अजय कटारिया RAC का जवान है
- बताया जा रहा है आरोपी अजय RAS का साला है। उमने घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी किराए की गाड़ी से आरएएस के घर पहुंचा और शंकरलाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
- सूचना पर पुलिस और आधिकारी मौके पर पहुंचे । प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद बताया जा रहा है। आरएएस अधिकारी शंकरलाल की बहन से आरोपी अजय कटारिया ने शादी की है।

CM भजनलाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी रहे साथ
Pointers by Anil Sharma 04-Aug-2025
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर और करौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे किया है।
- इस हवाई सर्वें के दौरान आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी साथ रहे।
- सीएम ने करौली और धौलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।
- सीएम भजनलाल ने फसल खराबे और नुकसान की भरपाई के लिए ऐलान करते हुए कहा कि यह सब सरकार भरेगी।
- सीएम ने यह भी कहा की हारी हुई जंग जो लड़ता है, वही किसान’ है।

राजस्थान विधानसभा में आयोजित की युवा संसद, छात्रों ने देश के कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा
Pointers by Anil Sharma 02-Aug-2025
- राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद का अयोजन किया गया।
- यह आयोजन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर आयोजित किया गया।
- इस युवा संसद में देश के अलग-अलग 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 168 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
- विधानसभा के सदन में छात्र-छात्राओं बैठकर आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
- इस खास आयोजन का लाइव प्रसारण विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर किया गया।

जयपुर: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट, 34 रुपए की हुई कमी, नई दर लागू
Pointers by Anil Sharma 01-Aug-2025
- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट हुई है।
- सिलेंडर के दामों में ₹34 की कमी हुई है।
- अब जयपुर में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1659.50 रुपए का हुआ है।
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई दर आज सुबह से लागू हो गई है।
- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।