
राजस्थान- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अलग अंदाज में नजर आए,रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में बच्चों कि पूपाड़ी बजाते नजर आए,सोशल मीडिया में हुए वायरल
Pointers by Anil Sharma 08-Sep-2024
- मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर के रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में लोगों के बीच पूपाड़ी बजाते नजर आए।
- किरोड़ी लाल मीणा ने मेले में आए श्रद्धालुओं को भंडारे में फल भी वितरण किए और दिनभर रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में पूंपाड़ी बजाते भी नजर।
- किरोड़ी लाल मीणा लोकसभा चुनाव से अब तक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
- किरोड़ीलाल मीणा के पूंपाड़ी बजाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके सियासी मायने निकलने लगे हैं। कहीं यह राजस्थान में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव का मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पूंपाड़ी बजाकर आगाज तो नहीं कर दिया, या बात कुछ और है।
- त्रिनेत्र गणेश जी मेले में आए लोग डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का यह अनोखा अंदाज देखकर अपना बचपन याद करते भी नजर आए।

राजस्थान: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तोहफा, रोडवेज बसों में दो दिन रहेगी निशुल्क यात्रा
Pointers by Anil Sharma 07-Aug-2025
- रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया।
- रक्षाबंधन पर दो दिन महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया।
- यह फ्री सेवा राज्य की सीमा में राजस्थान रोडवेज की बसों में सुविधा मिलेगी।
- रोडवेज बसों में 9 और 10 अगस्त को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- 'रक्षाबंधन केवल एक पर्व ही नहीं -बल्कि हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है।

जयपुर में RAS अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी आरएएसी के जवान ने थाने में किया थाने में जाकर सरेंडर
Pointers by Anil Sharma 05-Aug-2025
- जयपुर में आरएएस अधिकारी गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है।
- RAS अधिकारी शंकरलाल श्रम विभाग जयपुर में पोस्टेड थे।
- हत्या करने के बाद आरोपी अजय ने फुलेरा थाने में जाकर आत्म सर्मपण कर दिया। आरोपी अजय कटारिया RAC का जवान है
- बताया जा रहा है आरोपी अजय RAS का साला है। उमने घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी किराए की गाड़ी से आरएएस के घर पहुंचा और शंकरलाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
- सूचना पर पुलिस और आधिकारी मौके पर पहुंचे । प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद बताया जा रहा है। आरएएस अधिकारी शंकरलाल की बहन से आरोपी अजय कटारिया ने शादी की है।

CM भजनलाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी रहे साथ
Pointers by Anil Sharma 04-Aug-2025
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर और करौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे किया है।
- इस हवाई सर्वें के दौरान आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी साथ रहे।
- सीएम ने करौली और धौलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।
- सीएम भजनलाल ने फसल खराबे और नुकसान की भरपाई के लिए ऐलान करते हुए कहा कि यह सब सरकार भरेगी।
- सीएम ने यह भी कहा की हारी हुई जंग जो लड़ता है, वही किसान’ है।

राजस्थान विधानसभा में आयोजित की युवा संसद, छात्रों ने देश के कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा
Pointers by Anil Sharma 02-Aug-2025
- राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद का अयोजन किया गया।
- यह आयोजन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर आयोजित किया गया।
- इस युवा संसद में देश के अलग-अलग 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 168 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
- विधानसभा के सदन में छात्र-छात्राओं बैठकर आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
- इस खास आयोजन का लाइव प्रसारण विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर किया गया।

जयपुर: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट, 34 रुपए की हुई कमी, नई दर लागू
Pointers by Anil Sharma 01-Aug-2025
- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट हुई है।
- सिलेंडर के दामों में ₹34 की कमी हुई है।
- अब जयपुर में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1659.50 रुपए का हुआ है।
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई दर आज सुबह से लागू हो गई है।
- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।