
फोटो वायरल करने की धमकी देकर लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी को 5 महीने से युवक कर रहा ब्लैकमेल
Pointers by Hanu Bhargav 20-Aug-2024
- युवक ने लखनऊ में तैनात महिला पुलिसकर्मी को लगातार परेशान किया, ब्लैकमेल किया, और शादी के लिए दबाव बनाया।
- आरोपी युवक का नाम अंशुमान पांडेय है, जो प्रयागराज के हंडिया का निवासी है।
- यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है।
- यह घटना पिछले पांच महीने से चल रही है , महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए, और आखिरकार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
- आरोपी युवक महिला पुलिसकर्मी से शादी करना चाहता है और इसके लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बात न करने पर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी।

लखनऊ में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, रेलवे ट्रैक किनारे बसे थे सैकड़ों परिवार, प्रशासन ने दिया था नोटिस
Pointers by Sushmita Shetty 02-May-2025
- चारबाग और आलमनगर रेलवे स्टेशन के बीच अवैध झुग्गियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया.
- रेलवे और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.
- सैकड़ों परिवार, जो वर्षों से ट्रैक किनारे रह रहे थे, अचानक बेघर हो गए
- प्रशासन ने पहले से नोटिस जारी कर झुग्गीवासियों को हटने के लिए समय दिया था
- प्रशासन ने पहले से नोटिस जारी कर झुग्गीवासियों को हटने के लिए समय दिया था

झांसी में कार-ट्रक की टक्कर, गुजरात से आए तीन तीर्थयात्रियों की मौत
Pointers by Khushbu Bareth 28-Feb-2025
- झांसी के सुल्तानपुरा ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।
- हादसे में गुजरात से अयोध्या आए तीन तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई।
- मृतकों की पहचान जगदीश भाई, विपिन भाई और कैलाश बेन के रूप में हुई है।
- दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पुलिस ने बताया कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ; जांच जारी है।

"नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों को विभाग बांटे, भाजपा कोटे के विभागों का किया पुनर्गठन"
Pointers by Khushbu Bareth 27-Feb-2025
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए.
- समता पार्टी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) में विलय के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हुआ.
- जीतन राम मांझी को पर्यटन विभाग, सुमित सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मिला.
- भाजपा कोटे के कुछ विभागों का पुनर्गठन किया गया.
- नए गठबंधन में जदयू (JDU) और राजद (RJD) के पास अधिकतर महत्वपूर्ण विभाग हैं.

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और नए प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी
Pointers by Khushbu Bareth 26-Feb-2025
- योगी सरकार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दो-तीन मंत्रियों की छुट्टी संभव।
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण, दलित या पिछड़े वर्ग से चयन की संभावना।
- महाकुंभ 2025 के बाद संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की उम्मीद।
- विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की कोशिश में बीजेपी।
- नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो सकती है।

संभल हिंसा: दुबई से शारिक साठा ने रची साजिश, 4,400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Pointers by Khushbu Bareth 21-Feb-2025
- संभल हिंसा में 5 मौतें और कई घायल; 4,400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल हुई।
- हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई से साजिश रच रहा था।
- पुलिस ने अब तक 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया; 12 एफआईआर दर्ज।
- विदेशी हथियार और संदिग्ध पैसे के लेन-देन हिंसा में शामिल पाए गए।
- शारिक साठा का संबंध दाऊद इब्राहिम और ISI से बताया गया।